Breaking News

सुखबीर बादल ने राहुल गांधी पर लिए गए एक्शन को डेमोक्रेसी का कत्ल कहा

अमृतसर,26 मार्च (राजन): अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और उनकी धर्मपत्नी सांसद हरसिमरत कौर बादल श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। सुखबीर बादल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लिए गए एक्शन को डेमोक्रेसी का कत्ल बताया है। सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस से उनके विचार नहीं मिलते। कांग्रेस ने पंजाबियों पर कई जुल्म किए, लेकिन इसके बावजूद वह कहेंगे, राहुल गांधी पर हुआ एक्शन डेमोक्रेसी का कत्ल है। इससे जनता में गलत संदेश जाता है। बीते दिनों पंजाब में आए तूफान और बवंडर से पंजाब के किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के किसानों की 50 से 60 प्रतिशत फसल खराब हो गई है। भगवंत मान को कम से कम 50 हजार रुपए प्रति एकड़ के अनुसार मुआवजा देना चाहिए। पिछले दो फसलों नर्मे व धान की फलस भी खराब हुई थी। भगवंत मान अनाउंस कर देते हैं, लेकिन पैसे नहीं आते। उन्हें बयान की जगह तुरंत पैसे देने चाहिए। किसानों के पास अब पैसे नहीं हैं। मुआवजे के बाद ही वे अपनी अगली फसल बीज सकेंगे। भगवंत मान सरकार को केंद्र से बात करके इसे नेशनल क्लाइमिटी घोषित करके फंड लाने चाहिए।

ऑपरेशन अमृतपाल में 100 परिवारों ने मांगी मदद

सुखबीर बादल ने कहा कि ऑपरेशन अमृतपाल के दौरान भगवंत मान सरकार द्वारा पकड़े गए पंजाब के युवाओं में से 100 परिवारों ने लीगल मदद के लिए अकाली दल की लीगल टीम के साथ संपर्क किया था। 50 के करीब परिवारों के बच्चों को छुड़ाया भी गया है। अजनाले, बरनाले और बाबा बकाला से बच्चे छोड़े गए हैं।

पोस्ट शेयर करने पर भी अरेस्ट

सुखबीर बादल ने आप सरकार पर आरोप लगाया है कि किसी ने अगर पोस्ट शेयर कर दी तो उसे भी अंदर डाला जा रहा है। इस समय माहौल शांत बनाए रखने की जरूरत है। पंजाब पहले ही बहुत बड़े दुख से निकल कर आया है, लेकिन बीते 6 साल ऐसे लग रहे हैं, जैसे पंजाब फिर पीछे जा रहा है।

सरकार चलाने में विफल सरकार

सुखबीर बादल ने आरोप लगाए हैं कि भगवंत मान को सरकार चलाना नहीं आ रहा। स्टेज पर परफॉर्मेंस देना और सरकार चलाना अलग-अलग बाते हैं। आम आदमी पार्टी को लगता है कि सरकार बना ली, अब कुछ करने की जरूरत नहीं है। इनके विधायक भी कोई परवाह नहीं करते।
फसल खराब होने के बाद वह पंजाब के कई जगहों पर होकर आए हैं, लेकिन एक भी आप विधायक किसानों को नहीं मिल कर आया।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमेरिका ने 104 भारतीयों को जबरन भारत भेजा: इनमें पंजाब के 30, हरियाणा- गुजरात के 33-33 लोग; उस एयरफोर्स विमान इन्हें लेकर अमृतसर पहुंचा

अमृतसर,5 फरवरी :अमेरिका ने बुधवार को नई इमिग्रेशन पॉलिसी के तहत 104 अवैध प्रवासी भारतीयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *