
अमृतसर,3 अप्रैल (राजन): राहुल गांधी ने सूरत की सेशन कोर्ट में सोमवार को दो अर्जी लगाईं। एक मानहानि केस में मिली सजा को रद्द करने के लिए थी, जबकि दूसरी में रेगुलर बेल मांगी गई। कोर्ट ने राहुल को जमानत दे दी है। सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तारीख तय की है। राहुल की केस रद्द करने की अर्जी पर 3 मई को सुनवाई की तारीख तय की है। अपील करने के लिए राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका गांधी भी सूरत पहुंचीं। मानहानि केस में 2 साल की सजा सुनाए जाने के 12 दिन बाद राहुल आज फैसले के खिलाफ यहां अपील की हैं। फैसले के अगले ही दिन उनकी लोकसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी।राहुल के दिल्ली से सूरत रवाना होने से पहले सोनिया गांधी सुबह साढ़े 10 बजे उनसे मिलने पहुंचीं। 1 घंटे बाद राहुल सूरत के लिए निकल गए। राहुल के अलावा प्रियंका गांधी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के सीएम भी सूरत आए हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राहुल के आने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा
इधर, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। रिजिजू ने कहा- जब आपका (राहुल गांधी) ट्रायल चला तब आपने अपील क्यों नहीं की। कोर्ट ने जब आपको दोषी करार दे दिया, इसके बाद आप यह ड्रामा कर रहे हैं। यह कोर्ट पर दबाव बनाने के लिए ही है । कांग्रेस पार्टी पूरे के पूरे परिवार को देश से ऊपर मानती है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News