Breaking News

पुलिस ने हथियारों और हेरोइन सहित दो नाबालिक सहित 9 आरोपी किए गिरफ्तार

अमृतसर,14 नवंबर (राजन): पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर दी गई जानकारी के अनुसार अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी में,  दो गैर-कानूनी हथियार और ड्रग सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने  2 नाबालिगों समेत 9 आरोपियों को पकड़ा और 5 गैर-कानूनी पिस्तौल, 9 ज़िंदा कारतूस और 4 kg हेरोइन बरामद की। पुलिस ने हत्या की कोशिश और स्नैचिंग का एक केस भी सुलझाया है।

डीजीपी के अनुसार दूसरे साथियों की पहचान करने, पूरे बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने और गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी और ड्रग तस्करी में शामिल बड़े क्रिमिनल नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

काबू किए गए व्यक्तियों की पहचान हरप्रीत सिंह (34) निवासी गांव भकना कलां, अमृतसर; मलकीत सिंह उर्फ मीता (27) निवासी गांव चविंडा कलां, अमृतसर; सुखदेव सिंह उर्फ सुख (24) निवासी गांव नौशहरा धौला, तरन तारन; करनदीप सिंह उर्फ कालू (24) निवासी गांव राजाताल, अमृतसर; रोहित उर्फ चोही (21) और कवीजीत सिंह (21) दोनों निवासी खंडवाला अमृतसर; संजय कुमार उर्फ मोटा (24) निवासी भल्ला कॉलोनी, अमृतसर और दो नाबालिगों के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए कई मुलजिमों के खिलाफ पहले भी लूट एनडीपीएस एक्ट और आर्म्ज़ एक्ट तहत केस दर्ज हैं।

इस संबंध में, तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से पहला मामला दिनांक 12.11.2026 को एफ.आई.आर. नंबर 211 तहत आर्म्ज़ एक्ट की धाराओं 25(6,7,8), एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं 21-सी और 29 तथा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 78 तहत थाना कैंट में; दूसरा मामला दिनांक 12.11.2026 को एफ.आई.आर. नंबर 212 तहत आर्म्ज़ एक्ट की धारा 25 तहत थाना कैंट में और तीसरा मामला दिनांक 04.11.2026 को एफ.आई.आर. नंबर 163 तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 109, 125-बी, 304(2), 126(2), 3(5), और 317(2) तथा आर्म्ज़ एक्ट की धाराओं 25 और 27 तहत थाना ए-डिवीजन में दर्ज किया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में हथियार- नशा तस्करी नेटवर्क बेनकाब, 7 तस्कर गिरफ्तार : RPG रॉकेट लॉन्चर, 106 कारतूस बरामद

अमृतसर, 10 नवंबर(राजन): पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *