Breaking News

हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में मनाया भाजपा का 44वां स्थापना दिवस

अमृतसर,6 अप्रैल(राजन):भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया तथा कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा ध्वज लहराया।हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहाकि 44 साल पहले राष्ट्र सेवा व राजनीतिक स्वच्छता के लिए एवं भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया था। उस समय रोपा गया पौधा आज कार्यकर्ताओं के बलिदान तथा अनथक परिश्रम के चलते विशाल वृक्ष बन चुका है। भारतीय जनता पार्टी को आज इस मुकाम पर पहुँचाने में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जैसे अनगिनत महान व्यक्तियों का बलिदान सर्वोपरी रहा है। उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों को कोटि-कोटि प्रणाम तथा सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। भाजपा समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लेकर, राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रही है। हमें गर्व है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक मजबूत एवं स्वाभिमानी देश के रूप में स्थापित हुआ है। भाजपा ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई तथा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में कई इतिहास रचे हैं और यह सफर आगे भी निरंतर जारी है। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व् भाईचारे की साँझ को कायम रखने तथा सहयोग के लिए संकल्प को दोहराया।

नेता भी रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सचिव एडवोकेट राजेश हनी, भाजपा जिला महामंत्री जिला महासचिव मनीष शर्मा, संजीव कुमार व् सलिल कपूर, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, एडवोकेट कुमार अमित, जिला उपाध्यक्ष मोहित महाजन, संजीव खोसला, मीनू सहगल, राकेश गिल, जिला सचिव मंजीत कौर थिंद, कपिल शर्मा, सीमा शर्मा, गुरदेव सिंह, कुलवंत सिंह बेदी, सविता महाजन, सुखदेव सिंह हनेरियां, जिला कार्यालय सचिव सतपाल डोगरा, मीडिया सचिव याशिव भूटानी, भाजयुमों जिलाध्यक्ष गौरव गिल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रुति विज, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव कुमार, कंवलजीत सिंह सन्नी, सिमरन सिम्मी आदि उपस्थित थे।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

निगम कमिश्नर ने 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के अधिकारियों और सीएफसी अधिकारियों को छुट्टी वाले दिन भी कार्य करने के दिए आदेश

नगर निगम मुख्य कार्यालय पर स्थित सीएफसी का बाहरी दृश्य। अमृतसर,6 सितंबर:पंजाब सरकार द्वारा 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *