Breaking News

मनीषा गुलाटी ने फिर से हाईकोर्ट का रुख किया

अमृतसर,16 अप्रैल (राजन):मनीषा गुलाटी ने फिर से हाईकोर्ट का रुख किया है।  उन्होंने सिंगल बैंच के फैसले को चुनौती दी है। उन्होंने डिवीजन बैंच के आगे अपील की  है जिसकी सुनवाई सोमवार को होगी। बता दें कि पंजाब सरकार ने मनीषा गुलाटी को महिला आयोग की चेयरपर्सन से हटा दिया था जिसके बाद मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट का रुख किया था लेकिन उन्हें उस समय हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली थी। पंजाब सरकार ने अपनी ओर से एक्सटेंशन दी थी जिसे रद्द करने का फैसला वापिस ले लिया था। उसके बाद सरकार ने एक्टेंशन को फिर से रद्द कर दिया जिसके चलते मनीषा गुलाटी को पद से हटा दिया था। इसके बाद मनीषा गुलाटी ने सिंगल बैंच में डिसमिस की पटीशन दायर की  जिसे सिंगल बैंच ने भी खारिज कर दिया था। अब दोबारा मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने पटीशन दायर की है कि उनकी डिसमिस की पटीशन पर दोबारा सुनवाई की जाए और सिंगल बैंच के फैसले को खारिज किया जाए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब में नशा खत्म करने के बड़े-बड़े वादे कर सत्ता हासिल करने वाली भवंत मान सरकार नशा खत्म करने में पूरी तरह हुई फेल: तरुण चुग

अमृतसर, 24 सितंबर(राजन) : बीजेपी अमृतसर के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में पंजाब को नशा मुक्त बनाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *