
अमृतसर,25 अप्रैल (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग ने अवैध तौर पर निर्माणाधीन एक बिल्डिंग को तोड़ा और एक कमर्शियल बिल्डिंग को सील कर दिया है। एटीपी हरजिंदर सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर रोहिणी, डिमोलिशन स्टाफ और निगम की पुलिस के साथ सुंदर नगर के समीप सावन नगर में बिना नक्शा मंजूर करवाए निर्माणाधीन बिल्डिंग को तोड़ा गया।

इसके साथ-साथ टीम ने चील मंडी क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी द्वारा बिना नक्शा मंजूर करवाए बड़ी कमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण करवाया जा रहा था। टीम द्वारा इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News