Breaking News

एमटीपी विभाग ने अवैध तौर पर निर्माणाधीन एक बिल्डिंग तोड़ी और एक कमर्शियल बिल्डिंग को किया सील

कमर्शियल बिल्डिंग को सील करते हुए एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टर।

अमृतसर,25 अप्रैल  (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग ने अवैध तौर पर निर्माणाधीन एक बिल्डिंग को तोड़ा और एक कमर्शियल बिल्डिंग को सील कर दिया है। एटीपी हरजिंदर सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर रोहिणी, डिमोलिशन स्टाफ और निगम की पुलिस के साथ सुंदर नगर के समीप सावन नगर में बिना नक्शा मंजूर करवाए निर्माणाधीन बिल्डिंग को तोड़ा गया।

इसके साथ-साथ टीम ने चील मंडी क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी द्वारा बिना नक्शा मंजूर करवाए बड़ी कमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण करवाया जा रहा था। टीम द्वारा इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *