
अमृतसर,26 अप्रैल (राजन): नेशनल कमिशन फॉर सफाई कर्मचारी के चेयरमैन एम. वेंकाटेशन जी गुरु नगरी अमृतसर के दौरे पर आए हैं।चेयरमैन एम. वेंकाटेशन जी द्वारा आज जिला प्रशासन कार्यालय में सफाई कर्मचारियों से संबंधित डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन, नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि, निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह, डीसीपी पंडाल, अन्य अधिकारियों और सफाई सेवक यूनियनो के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में चेयरमैन द्वारा यूनियन के पदाधिकारियों से सफाई कर्मचारियों को आ रही समस्याओं के बारे में सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों से इन समस्याओं के समाधान के लिए जबाब भी मांगे गए । चेयरमैन एम. वेंकाटेशन जी अपनी राय भी दी गई।
आउटसोर्सेस पर ना रखें जाएं सफाई कर्मचारी
यूनियन के पदाधिकारी विनोद बिट्टा ने कहा कि शहर में आउटसोर्सिंग पर काफी संख्या में सफाई कर्मचारी रखे हुए हैं। जिससे सफाई कर्मचारी को बहुत कम वेतन मिलता है। बिट्टा ने कहा कि शहर में एक कंपनी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और सफाई करवाई जा रही है, उस कंपनी द्वारा भी बहुत कम वेतन सफाई कर्मियों को मिल रहा है। जिस पर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि नगर निगम द्वारा जल्द ही आउटसोर्सेस पर कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को डीसी रेट पर रखने जा रही है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा 576 सफाई कर्मचारी रखे जाने हैं।यूनियन पदाधिकारियों द्वारा गस्टेड छुट्टी वाले दिन सफाई कर्मचारियों द्वारा कार्य करने पर अलग से वेतन मिलने की मांग पर निगम कमिश्नर ने कहा कि सरकार द्वारा पहले से ही साल में 20 गस्टेड छुट्टियों पर वेतन जारी करने के आदेश दे दिए हुए हैं। इनकम टैक्स में छूट और कुछ अन्य प्रदेश स्तरीय मांगों पर डिप्टी कमिश्नर और निगम कमिश्नर ने कहा कि इससे प्रदेश सरकार से मंजूरी दिलवाकर लागू करवाया जाएगा। सीवरेज मेन और सफाई कर्मियों को सेफ्टी किट देने को भी पहले से मंजूरी दे दी गई है। सेफ्टी किट बाटी भी जा रही है।नई मशीनरी खरीदने के बारे में भी कहा गया कि प्रदेश सरकार से मंजूरी के उपरांत नई मशीनरी भी खरीदी जाएगी।
निगम यूनियन ने अपना मांग पत्र भी दिया

नगर निगम सफाई सेवक यूनियन द्वारा चेयरमैन को अपना मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में सफाई सेवकों को आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में लिखा गया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News