Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटवाल के पक्ष में मंडल नं 1 व 2 में किया प्रचार

अमृतसर,7 मई (राजन): भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में आज 100 से भी अधिक गाड़ियों में 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं का काफिला जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर शुरू किए गए महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशी इंद्र  इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए जालंधर शहर की नार्थ विधानसभा के मंडल नं.-1 तथा मंडल नं.-2 में पहुँचा। जहाँ इन सभी ने हर बूथ के अधीन आने वाले ईलाकों में डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाया तथा लोगों को भारतीय जनता पार्टी की नीति व केंद्र  सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवा कर भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, सैल संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब के शिक्षामंत्री को अकाल तख्त ने सजा सुनाई: दिल्ली-आनंदपुर साहिब गुरुद्वारों में जूतों की सेवा करनी होगी

मंत्री हरजोत सिंह बैंस श्री दरबार साहिब में पहुंचे। अमृतसर, 6 अगस्त:पंजाब के शिक्षा मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *