
अमृतसर,7 मई (राजन): अंदरूनी शहर हवेली जमीदारा में एक गोदाम में दोपहर 4 बजे अचानक आग लग गई। आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने दोपहर 4:10 बजे फायर ब्रिगेड और सेवा समिति को इसकी सूचना थी। 3 फायर ब्रिगेड और एक सेवा समिति की गाड़ियां मौके पर पहुंची।दो घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आग कैसे लगी, अभी इसके बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। आस-पास के लोगों का कहना है कि यह दुर्ग्याणा कमेटी की जगह है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर चार बजे अचानक बंद पड़े एक पुराने गोदाम से धुआं उठता दिखा। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दरवाजा खोला गया तो अंदर आग फैल चुकी थी। अंदर जाने का और रास्ता ना होने के कारण फायर ब्रिगेड को मशक्कत का सामना करना पड़ा। गोदाम के भीतर बड़ा सारा सामान जलकर राख हो चुका है।
दुर्ग्याणा कमेटी का है यह गोदाम

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बंद गोदाम दुर्ग्याणा कमेटी का है। दुर्ग्याणा कमेटी इस जगह में अपना पुराना सामान रखती है। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का कहना है कि आग पर काबू पाने की कोशिशें चल रही हैं। लकड़ी के सामान के कारण आग तेजी से फैली। कुछ हद तक आग पर काबू पाया गया है, जल्द ही इसे कंट्रोल कर लिया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News