Breaking News

नगर निगम के एमटीपी विभाग ने एक अवैध कॉलोनी और 5 बड़ी बिल्डिंग को जेसीबी, हथोड़ो से तोड़ा

अमृतसर,7 जुलाई (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग ने साउथ जोन में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध कॉलोनी और 5 बड़ी बिल्डिंग को जेसीबी मशीन और हथोड़ो से तोड़ा गया।

निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के आदेशों पर एमटीपी नरेंद्र शर्मा, एमटीपी मेहरबान सिंह, एटीपी अरुण खन्ना, एटीपी परमिंदरजीत सिंह, एटीपी वजीर राज, एटीपी हरजिंदर सिंह,  बिल्डिंग इंस्पेक्टर राजरानी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर रोहिणी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर अंगद सिंह , बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर, बिल्डिंग इंस्पेक्टर मनीष कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर, डिमोलिशन स्टाफ और नगर निगम पुलिस को साथ लेकर दुबुर्जी लिंक रोड से कार्रवाई शुरू की गई।

दुबुर्जी लिंक रोड पर अवैध कॉलोनी में डिच मशीन के माध्यम से बने रास्तों को खोदा गया। इसी क्षेत्र में अवैध तौर पर बनी एक बिल्डिंग को भी तोड़ा गया।

जीटी रोड न्यू अमृतसर के सामने पड़ते क्षेत्र में एक होटल वालों द्वारा वायलेशन करके निर्माण किया गया था, उस निर्माण को भी हटाया गया। इसी तरह टीम ने बाबा दीप सिंह कॉलोनी में भी निर्माणाधीन बिल्डिंग को तोड़ा गया।

चाटीविंड क्षेत्र में दो मकानों के ऊपर हो रहे निर्माणों को भी हटाया गया। टीम द्वारा जीटी रोड से सुल्तानविंड रोड पर जाते हुए रास्ते में 2 मैरिज रिजॉर्ट द्वारा निर्माण करवाया जा रहा था, टीम ने उस निर्माण कार्य को रोक दिया ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वाॉल्ड सिटी के विकास के लिए नगर निगम द्वारा जारी किए गए 417.82 करोड़ के टेंडर निगम रद्द करने जा रही

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 4 फरवरी(राजन गुप्ता): विवादों में दिख रहे अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *