Breaking News

भारत ने 18 पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी बॉर्डर के रास्ते उनके वतन किया रवाना

रवाना होने से पूर्व पाक नागरिकों की जांच करते हुए पुलिस अधिकारी।

अमृतसर,14 जुलाई (राजन):भारत ने आज 18 पाकिस्तानी नागरिकों को उनके वतन रवाना किया। इनमें से कई नागरिक ऐसे थे जो तकरीबन 7 सालों के बाद अपने वतन लौट रहे हैं। इन पाकिस्तानी नागरिकों को कागजी कार्रवाई के बाद अटारी बॉर्डर के रास्ते रवाना कर दिया गया। इनमें 12 सिविलियन और 6 मछुआरे हैं।भारत में इल्लीगल पहुंचे कराची के अनीफ खान ने बताया कि उसकी शादी को 10 साल हो गए थे, कोई औलाद नहीं हुई। इसलिए उसने भारत आने का फैसला किया। नेपाल में पाकिस्तानी नागरिकों को ऑन अराइवल वीजा मिलता है। इसलिए वह सीधा नेपाल आया और वहां से भारतीय सीमा में दाखिल हो गया। बेटे की चाह में वह भारत में ख्वाजा जी की दरगाह पर आया था, लेकिन पकड़ा गया। जब वह पकड़ा गया था, तब उसकी उम्र 50 साल थी, अब वह 57 साल का हो चुका है

दो बार रुकी उसकी रिहाई

अनीफ ने बताया कि 7 साल पहले उसके भारत आने के बाद 2 बार उसकी रिहाई रुक गई। पहले पुलवामा हमला हो गया। जिसके बाद दोनों सरकारों ने एक दूसरे के साथ बातचीत बंद कर दी। बात यहां भी नहीं रुकी। उसके बाद साल 2020 में कोरोना आ गया और बॉर्डर सील हो गए। अंत में अब 7 साल के बाद उसे रिहाई मिल रही है। यही कहानी सभी 18 लोगों की है, जो सालों के बाद अपने परिवारों से मिलेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

चलती थार पर स्टंट का वीडियो :फुटबोर्ड पर खड़ा हुआ, डायलॉग  लगाया,जेब में पैसा…तो दुनिया पैरों तले

अमृतसर, 9 अगस्त (राजन): एयरपोर्ट रोड पर चलती ब्लैक थार से बाहर निकलकर स्टंट करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *