हरविंदर सिंह संधू ने ‘अंतराष्ट्रीय मिलट्स उत्सव’ के दौरान मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने वालों को किया सम्मानित

अमृतसर,14 जुलाई(राजन): देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की अध्यक्षा मीनू सेठी के दिशा-निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा अमृतसर की अध्यक्षा श्रुति विज की अध्यक्षता में पुतलीघर में बहन सतविंदर जी के निवास स्थान पर ‘अंतराष्ट्रीय मिलट्स उत्सव’ मनाया गया, जिसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के अलावा इलाके की औरतों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा अमृतसर शहरी के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू विशेष रूप से उपस्थित हुए।हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा समूचे विश्व को मोटे अनाज को अपने खान-पान में अपनाने के लिए किए गए आह्वान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने मोटे अनाज को ‘श्री अन्न’ का नाम दिया है। केंद्र की बीजेपी सरकार लगातार मोटे अनाज को बढ़ावा दे रही है। मोटे अनाज अत्यधिक पोषक, अम्ल-रहित, ग्लूटेन मुक्त और आहार गुणों से युक्त होते हैं। इसके अलावा, बच्चों और किशोरों में कुपोषण खत्म करने में मोटे अनाज का सेवन काफी मददगार होता है।
हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि पुराने वक्त में भारतीय लोगों का भोजन रहे मोटे अनाज ‘सुपर फूड’ के नाम से जाने जाते हैं। मोटे अनाज अत्यधिक पोषक, अम्ल-रहित, ग्लूटेन मुक्त और आहार गुणों से युक्त होते हैं। इसके अलावा, बच्चों और किशोरों में कुपोषण खत्म करने में मोटे अनाज का सेवन काफी मददगार होता है क्योंकि इससे प्रतिरक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इसेक अलावा मोटे अनाज देश की खाद्य और पोषण सुरक्षा में बड़े पैमाने पर योगदान करते हैं। इन्हें न्यूट्री-सीरियल्स के रूप में जाना जाता है क्योंकि ये मानव शरीर के सामान्य कामकाज के लिए आवश्यक अधिकांश पोषक तत्व प्रदान करते हैं। मोटे अनाज के अंतर्गत आठ फसलें शामिल हैं। इसमें ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू को मोटा अनाज की फसल कहा जाता है। ये फसलें आम तौर पर सीमांत और असिंचित भूमि पर उगाई जाती हैं, इसलिए इनकी उपज स्थायी खेती और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करती है। सरकार के प्रोत्साहन और स्वास्थ्य के प्रति लोगों की सजगता बढ़ने से इनकी खरीद बढ़ी है। खरीद बढ़ने से लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या भी बढ़ी है।इस अवसर पर रीना जेटली, रामा महाजन, डॉली भाटिया, पुष्पा पिंकी, सतिंदर मनचंदा, मोनिका श्रीधर, रिम्पी भारद्वाज, सोनिया मल्ली, रिम्पी राजपूत, नेहा अरोड़ा, मोनिका, पूनम ठाकुर आदि उपस्थित थी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News