Breaking News

I.N.D.I.A की 13 सदस्यों वाली कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान

अमृतसर, 1 सितंबर (राजन):मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस की तीसरी बैठक के दूसरे दिन 1 सितंबर को 13 सदस्यों वाली कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान कर दिया गया।इस कमेटी में केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), संजय राउत (शिवसेना UBT), शरद पवार (NCP), हेमंत सोरेन (JMM), एमके स्टालिन (DMK), उमर अब्दुल्ला (NC), ललन सिंह (JDU), तेजस्वी यादव (RJD), महबूबा मुफ्ती (PDP), डी राजा (CPI), अभिषेक बनर्जी (TMC), जावेद अली खान (SP) और राघव चड्ढा (AAP) सदस्य होंगे।हालांकि, गठबंधन के लोगो पर सहमति नहीं बन पाई। इसलिए तीसरी बैठक में लॉन्च नहीं किया गया। लोगो के 6 डिजाइन शॉर्ट लिस्ट हुए थे, जिनमें से एक सभी को पसंद आया, लेकिन इसमें कुछ बदलाव होने बाकी हैं। इस पर फैसला अगली मीटिंग में होगा। यह मीटिंग होटल ग्रैंड हयात में हुई। मीटिंग में प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जैसे-जैसे I.N.D.I.A मजबूत होगा तो उसके सदस्यों पर छापे और गिरफ्तारियां भी बढ़ेंगी। बैठक के पहले दिन 31 अगस्त को 28 दलों के नेता शामिल हुए थे। इन्होंने कहा था कि वे देश और संविधान को बचाने के लिए साथ आए हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डी.एल.एस.ए. अमृतसर द्वारा पॉक्सो एक्ट, 2012 पर जागरूकता-सह-प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन

अमृतसर, 29 सितंबर(राजन): जतिंदर कौर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण (डी.एल.एस.ए.), अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *