Breaking News

सरपंच के भतीजे को गोलियां मार किया घायल

अमृतसर, 1 सितंबर (राजन):गांव बल्लड़वाल के सरपंच के भतीजे को गोलियां मारने का मामला सामने आया है। घायल युवक को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, दो दिन पहले घायल युवक के चचेरे भाई व चाचा पर भी दूसरे पक्ष की तरफ से हमला किया गया था। पुलिस ने गुरु नानक देव अस्पताल पहुंच परिवार व घायल युवक के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अमृतसर के गांव बल्लड़वाल के सरपंच  के भतीजे बलविंदर सिंह पर यह हमला किया गया। घायल बलविंदर सिंह ने बताया कि बीते दिनों उसके चाचा व भाई पर हमला किया गया था। उसके चाचा के सिर पर वार किया गया था और चचेरे भाई का गुट काट दिया गया था। रात वह उन्हें देख घर वापस आया। तब देखा कि कुछ युवक उसके घर के पास खड़े हैं। लेकिन वह घर के अंदर चला गया। कुछ समय बाद वह बाहर आया तो देखा कि युवक अभी भी वहीं थे। उसे एहसास हुआ कि युवक उस पर हमला करने वाले हैं। तभी वह अचानक वापस मुड़ा। इस बीच जगीरा, जगीरे के बेटा शेरा, गुरमीत व बिट्टू कुछ और लोगों के साथ उसके पीछे भागा। तभी अचानक किसी ने गोली चलाई, जो उसे लग गई।

कुछ दिन पहले गांव में हुआ था झगड़ा

सरपंच पुनन सिंह ने बताया कि उनके बेटे का गांव में कुछ दिन पहले जगीर सिंह के परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से ही जगीर सिंह का परिवार लगातार हमले करने की धमकियां दे रहा था। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी।

पुलिस ने बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू की

गुरु नानक देव अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि घटना रात 11 बजे के आसपास हुई है। अभी परिवार व घायल के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच और बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ASI को गोली मारने वाला 19 साल का शूटर ढेर : अमृतसर में पुलिस ने घेरा तो फायरिंग की

जानकारी देते हुए आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर। अमृतसर,26 सितंबर:अमृतसर में ASI जसवंत सिंह को चलती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *