Breaking News

एशिया कप-2023 :भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला, भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे एशिया कप-2023 का तीसरा मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। टीम में मोहम्मद शमी की जगह शार्दूल ठाकुर को मौका मिला है। पाकिस्तान की टीम अपने पहले मैच में नेपाल को हरा चुकी है, जबकि यह भारतीय टीम का पहला मुकाबला है। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में 4 साल के बाद आमने-सामने हो रही हैं। इनकी आखिरी भिड़ंत 2019 वर्ल्ड कप में हुई थी ।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल,
विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन
(विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा,
जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराजऔर कुलदीप यादव।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

‘शेर-ए-पंजाब’ टी-20 लीग का तीसरा सीजन जीतकर गुरु नगरी पहुंचे ‘अमृतसर सूरमाज़’:ऐतिहासिक जीत से अमृतसर की खेल पहचान को मिली नई मजबूती

अमृतसर, 20 सितंबर(राजन): ‘शेर-ए-पंजाब’ टी-20 लीग के तीसरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *