
अमृतसर, 28 नवंबर:केंद्र सरकार लोकसभा व राज्य विधानसभाओं के परिसीमन का बिल लेकर आ रही है। संसद में यह बिल पास होने के बाद पंजाब में 7 सांसद व 59 विधायक बढ़ जाएंगे। वहीं चंडीगढ़ में भी 1 की जगह 2 लोकसभा सांसद होंगे।
परिसीमन 50 प्रतिशत के फार्मूले पर हो रहा है। ऐसे में पंजाब में लोकसभा के सांसदों की संख्या बढ़कर 20 और विधायक 117 से बढ़कर 176 हो जाएंगे। परिसीमन बिल के साथ ही केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल लेकर भी आ रही है।
इस बिल के पास होने के बाद पंजाब की विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या कम से कम 59 हो जाएगी। वहीं पंजाब से महिला सांसदों की गिनती भी कम से 6 से 7 हो जाएगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News