Breaking News

मृतक गुरनाम सिंह की मौत के जिम्मेवार थानेदार राजविंदर कौर व सरवन सिंह के विरुद्ध हो कार्यवाही : प्रो. चावला

 

मृतक गुरनाम  सिंह

अमृतसर,8 दिसंबर ( राजन गुप्ता ):पुलिस चौकी इंचार्ज मृतक गुरनाम सिंह की मौत के जिम्मेवार छेहरटा थाने की थानेदार राजविंदर कौर व सरवन सिंह के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतू पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला द्वारा मुख्य-सचिव पंजाब सरकार, श्रीमती विनी महाजन व डी.जी.पी. पंजाब, दिनकर गुप्ता को पत्र लिख कर मृतक के परिवार वालों को न्याय दिलाने की माँग की है I
लक्ष्मीकांता चावला ने कहा  कि  छेहरटा थाने की एक चौकी का इंचार्ज गुरनाम सिंह पुलिस से दु:खी होकर ही आत्म-हत्या कर ली गई है I उसने अपनी ड्यूटी की, पर उसे थाने में मारा-पीटा गया व थाने की हवालात में बंद करके भी रखा गया I इससे दु:खी होकर उसने आत्म-हत्या कर ली I वैसे छेहरटा  थाने की थानेदार राजविंदर कौर से सारा इलाका दु:खी है I गालियां देना व लोगों को पीटना उसकी बहुत बुरी आदत है I अफ़सोस है कि किसी राजनेता ने उसे यहाँ थानेदार बना कर रखा है I अख़बारों के समाचार आपको इस के साथ सलंग्न कर रही हूँ I कमिश्नर पुलिस ने कल कहा था कि इसे बदल रहे हैं, लेकिन वह अभी तक उसी थाने में कार्यरत्त है I जिस सरवन सिंह ने मृतक गुरनाम सिंह को पीटा, उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है I जितना जल्दी हो सके संदीप कौर को जैसा दंड दिया गया था वैसा दंड सरवन सिंह को भी दिया जाए ।
मृतक गुरनाम सिंह का परिवार लक्ष्मीकांता  चावला से मिला
मृतक गुरनाम  सिंह का परिवार आज लक्ष्मीकांता चावला से मिला । मृतक के भाई व बेटे ने कहां कि  उनको पूरा पूरा इंसाफ मिलना चाहिए।

About amritsar news

Check Also

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर 255 खोए हुए मोबाइल फ़ोन ढूंढकर उनके असली मालिकों को सौंप दिए

अमृतसर, 7 जुलाई:कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *