Breaking News

बंदी सिखों को रिहा करने व राजोआना की मौत की सजा को उम्रकैद में बदलवाने के लिए 20 दिसंबर को रोष मार्च निकाल राष्ट्रपति को मिलेंगे सिख संगठन

अमृतसर,3 दिसंबर:पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा को उम्रकैद में बदलवाने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आज बैठक हुई। इसमें शनिवार शाम शुरू हुई 11 संगठनों की देर रात तक चली बैठक के निर्णय पर विचार किया गया है। एसजीपीसी  का वफद सोमवार एक बार फिर राजोआना से मिलने जाएगा। एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि राजोआना को जिंदा शहीद का दर्जा दिया गया है। ऐसे में सिख कौम नहीं चाहती कि वे 5 दिसंबर वाली हड़ताल को अंजाम दें। इसके बाद एसजीपीसी सभी सिख संगठनों को 20 दिसंबर को दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में एकत्रित होने का न्योता देती है।
एसजीपीसी बीते दिनों बंदी सिखों को रिहा करने व बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा को उम्र कैद में बदलने के लिए रोष मार्च निकालेगी। ये रोष मार्च राष्ट्रपति भवन तक निकाला जाएगा। राष्ट्रपति भवन में वे राष्ट्रपति से मिल कर उन्हें सभी 26 लाख भरवाए गए फार्म सौंपे जाएंगे।प्रधान धामी ने एनआरआई  सिखों को सरकार व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ह्यूमन राइट्स की हो रही उल्लंघन को उठाने का अनुरोध किया है। उन्होंने किसानों को अनुरोध किया कि वे 20 दिसंबर के रोष प्रदर्शन में साथ आने का अनुरोध किया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब की 7 नगर निगमो और 100 नगर परिषदों के चुनाव पुरानी वार्ड बंदी के अनुसार होंगे

अमृतसर, 18 मार्च :पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के नगर निकाय चुनावों से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *