
अमृतसर, 27 जनवरी :अमृतसर वाॉल्ड सिटी के विकास के लिए नगर निगम द्वारा लगभग 417 करोड़ रुपयो के टेंडर विवादों में दिख रहे हैं। नगर निगम द्वारा अमृतसर वाॉल्ड सिटी के विकास के लिए 206,51,42444 रुपयो का एक टेंडर और 211,31,05 982 रुपयो का दूसरा टेंडर 27 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। इन दोनों टेंडरों को 23 दिसंबर 2025 को खोला गया। दोनों टेंडरो में सिर्फ एक पार्टी ने बिड भरी है। नगर निगम की टेंडर कमेटी द्वारा इन दोनों टेंडरों की टेक्निकल इवेलुएशन की जा रही है।
नगर निगम की टेंडर कमेटी द्वारा इन दोनों टेंडरों की टेक्निकल इवैल्यूएशन करके लोकल बॉडी विभाग की चीफ इंजीनियर कमेटी को पहले भेजी गई थी। चीफ इंजीनियर कमेटी ने इन दोनों टेंडरो पर अपने रिमार्क्स लिखकर वापस नगर निगम को भेज दिया था। निगम द्वारा पिछले 35 दोनों में इन दोनों टेंडरों की टेक्निकल इवेलुएशन की जा रही है। नगर निगम द्वारा टेक्निकल इवैल्यूएशन दोबारा करके चीफ इंजीनियर कमेटी को भेजी जाएगी।
इन दोनों टेंडरों की बिड डाटा शीट की कंडीशन पूरी न होने की चर्चा
नगर निगम अमृतसर के इन दोनों टेंडरों की बिड डाटा शीट देखी जाए तो जिस पार्टी द्वारा दोनों टेंडर भरे गए हैं, उस द्वारा कंडीशन पूरी तरह से न भरने की चर्चा है। बिड डाटा शीट में सीवरेज वर्क, पब्लिक हेल्थ वर्कर्स ( जिन में वाटर सप्लाई, स्टॉर्म सीवर, रेनवाटर हार्वेस्टिंग) कार्य की अमाउंट लेकर कंडीशन है। जबकि टेंडर भरने वाली कंपनी द्वारा टेंडर भरने के साथ जो डॉक्यूमेंट दिए गए हैं, उन में इन कार्यों के बारे में नहीं लिखा गया है। नगर निगम की टेंडर कमेटी के सभी अधिकारी इन दोनों टेंडरों के डॉक्यूमेंट देखकर कथित तौर पर दुविधा में पढ़े हुए है।
नगर निगम के पास फंड नहीं है
नगर निगम की इस वक्त वित्तीय स्थिति बहुत ही खराब चल रही है। नगर निगम को वेतन देने के लिए भी जीएसटी की राशि आने का इंतजार किया जाता है। नगर निगम द्वारा जारी किए गए 417 करोड़ रुपयो के टेंडर के लिए निगम के पास कोई भी फंड नहीं है। नगर निगम के इन दो टेंडरो के लिए कोई भी विशेष ग्रांट नहीं है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के टेंडर को तो हाई कोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया, अब नगर निगम के दो टेंडर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
दोनों टेंडरों की बिड डाटा शीट।


” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News