Breaking News

नगर निगम ने आज खुद छुट्टी वाले दिन सिविल लाइन क्षेत्र की कार्रवाई सफाई व्यवस्था

अमृतसर,3 दिसंबर (राजन): नगर निगम ने वैसे तो शहर की सफाई को लेकर एक कंपनी को ठेका दिया हुआ है। इसके बावजूद भी शहर की सफाई व्यवस्था नहीं हो पा रही। पंजाब विधानसभा में भी शहर के विधायकों द्वारा शहर की खराब सफाई व्यवस्था को लेकर मुद्दा उठाया था। अब 7 दिसंबर को विधानसभा की विधायकों की कमेटी महानगर में आकर नगर निगम के अलग-अलग विषयों पर जांच करने जा रही है। आज रविवार को छुट्टी होने के बावजूद नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर मलकीत सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर अमरीक सिंह, सेनेटरी सुपरवाइजर और कर्मियों के साथ सफाई व्यवस्था को लेकर फील्ड में उतरे। फील्ड में अधिकारियों और कर्मियों द्वारा 2 जेसीबी मशीन और चार बड़े टिप्पर फील्ड में उतारे।

इन इलाकों में की गई सफाई

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आज सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक सफाई व्यवस्था ग्रीन एवेन्यू, बसंत एवेन्यू, ब्यूटी एवेन्यू, पुलिस लाइन और अन्य इलाकों में फुटपाथों, सड़क किनारे, डिवाइडरों के साथ  और पार्कों के बाहर लगे ग्रीनरी के ढेर, कूड़ा करकट और मालवे के ढेरों को चुकाया गया।

कंपनी काम ना करें तो हमें तो काम करना है

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार ने बताया कि जिस कंपनी को नगर निगम ने सफाई व्यवस्था का ठेका दिया हुआ है। उस कंपनी द्वारा पिछले काफी दिनों से ग्रीनरी का मलवा उठाने बंद कर दिया हुआ है। जिस पर इलाकों में ग्रीनरी और अन्य मलवे के ढेर लगने से क्षेत्र के विधायक खुद और लोग उनको बार-बार शिकायतें कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिस पर आज 2 जेसीबी मशीन और 4 बड़े टिप्परो से उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से कूड़ा उठाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में बेतौर स्वास्थ्य अधिकारी शहर की सफाई व्यवस्था को कायम रखना उनकी ड्यूटी है। डॉ किरण कुमार ने कहा कि कंपनी अगर काम ना करें, हमें तो काम करना ही है

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने             अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *