
अमृतसर,25 जनवरी (राजन): प्रत्येक वर्ष की तरह नगर निगम परिसर में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की जाती है। नगर निगम कार्यालय रंजीत एवेन्यू के परिसर में निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। झंडा फहराने की रस्म सुबह 9:00 बजे की जाएगी । राष्ट्रीय गान के बाद हरदीप सिंह परेड का निरीक्षण करेंगे और उपस्थित निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे। नगर निगम में बढ़िया कारगुजरी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित भी किया जाता है। इस बार नगर निगम के 68 अधिकारियों और कर्मचारियों को जॉइंट कमिश्नर हरदीप सिंह सम्मानित भी करेंगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News