Breaking News

56 लाख की हवाला राशि बरामद , 3 आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस पार्टी।

अमृतसर,20 फरवरी: अमृतसर देहाती पुलिस की ओर से बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के जरिए तीन आरोपियों से करीब 56 लाख रुपए की हवाला राशि बरामद की है। तीनों आरोपियों को पहले से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पकड़ा गया है।

12फरवरी को पकड़े गए थे पांच आरोपी

गौरतलब है थाना घरिंडा की पुलिस की ओर से 12 फरवरी को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिनमें सरवन सिंह, सुखदेव सिंह, विशाल, हरमीत नरली और हरी सुर सिंह शामिल थे। इन आरोपियों से लगभग 4.5 किलो हेरोइन, चार गाडियां, एक ट्रैक्टर बरामद किया गया था। वहीं इन आरोपियों में से एक के खाते में पड़ी 3.88 लाख रुपए की राशि को भी फ्रीज कराया गया था।

विशाल की निशानदेही पर पकड़े अन्य आरोपी

इन आरोपियों में शामिल विशाल  निवासी अटारी की निशानदेही पर हवाला नेटवर्क का पता लगा। उसके फॉरवर्ड और बैकवर्क लिंक चेक किए गए और पूछताछ की गई। जिसके बाद तुरंत कार्यवाई करते हुए पहले राजीव जैन निवासी ग्रीन एनक्लेव निवासी को पकड़ा गया। उसके पास से 30 लाख बरामद किए गए। इसके बाद पता चला कि वो गुरप्रीत सिंह निवासी फिरोजपुर, अनोख सिंह निवासी लुधियाना से भी ड्रग मनी लेता है जिसके बाद उन्हें भी पकड़ा गया। इस तरह पुलिस ने 55 लाख 90 हजार और 550 रुपए ड्रग मनी के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपियों की प्रॉपर्टी भी की जा रही चेक

इन आरोपियों के ज्यादा से ज्यादा फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक को भी चेक किया जा रहा है। वहीं आरोपियों की काली कमाई से बनाई गई प्रॉपर्टी की भी जांच हो रही है। अगर कोई प्रॉपर्टी आरोपियों की निकलती है तो उसे सील किया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गैंगवॉर में दिनदहाड़े तीन युवकों द्वारा गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या : मरने वाला सिद्धू मूसे वाला कातिल का भाई

मृतक जुगराज सिंह की फाइल फोटो। अमृतसर, 5 जुलाई :थाना मेहता के अधीन आते गांव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *