Breaking News

गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के बेटे की हत्या: माथा टेककर बाहर निकलते वक्त मारी गोलियां

जांच करते हुए पुलिस अधिकारी।

अमृतसर, 27 अक्टूबर : गत देर रात्रि  आदमी पार्टी  सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुद्वारे में माथा टेककर लौटते समय हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मामले की जांच करने पहुंची पुलिस ने वारदात को पुरानी रंजिश बताया है।पुलिस ने परिजन के बयानों के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात अमृतसर में चाटीविंड थाने के अंतर्गत आने वाले गांव चीते कलां में हुई। मृतक की पहचान तीरथ सिंह के रूप में हुई है। वह मौजूदा आप सरपंच का बेटा था। उसका भाई कारज सिंह ब्लॉक समिति मेंबर है। तीरथ सिंह सोमवार शाम को गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचा था। उसके साथ उसका दोस्त रंजीत सिंह भी था। जब ये दोनों गुरुद्वारे से लौट रहे थे, तभी गुरुद्वारे के.बाहर पहले से मौजूद लोगों ने इन पर अंधाधुंध फायरिंग की।

पुलिस के मुताबिक, मौके पर करीब 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई। इसमें तीरथ सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ। साथ आए उसके दोस्त रंजीत सिंह को गोली लगी, जिससे वह भी घायल हुआ। गोलियों की आवाज सुनकर गुरुद्वारे में मौजूद लोग फौरन मौके पर दौड़कर पहुंचे।
लोगों ने तीरथ और रंजीत को उठाया और अस्पताल ले गए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर पुलिस ने हथियार और हेरोइन  सहित सात आरोपी किए गिरफ्तार

अमृतसर, 21 अक्टूबर: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *