Breaking News

अमृतसर देहाती पुलिस ने गैर कानूनी हथियार और हेरोइन सहित सात आरोपी किए गिरफ्तार

अमृतसर, 27 अक्टूबर (राजन): पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमृतसर देहाती पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी में,  गैर-कानूनी हथियार और नारकोटिक्स सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने  7 आरोपियों को पकड़ा और 14 एडवांस्ड पिस्तौल और 20 Kg हेरोइन बरामद की।

डीजीपी के अनुसार शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे जो एक ऑर्गनाइज्ड नेटवर्क के ज़रिए क्रिमिनल लोगों के बीच आगे बांटने के लिए गैर-कानूनी हथियारों की खेप पहुंचा रहे थे।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन घरिंडा और कथुनांगल में FIR दर्ज की गई हैं। पूरे नेटवर्क का पता लगाने और आगे-पीछे के लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

युवक की घर के बाहर ही हत्या: 3 सगे भाईयों ने सिर-पेट में 4 गोलियां मारी

अमृतसर,24 अक्टूबर :अमृतसर में एक्टिवा साइड करने के विवाद में युवक की उसके घर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *