Breaking News

पंजाब में लड़खड़ाती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ओबीसी मोर्चा ने पुतला दहन कर किया गया पिट सियापा

अमृतसर, 15 मार्च (राजन):पंजाब में ध्वस्त कानून व्यवस्था और पंजाब के लोगों के दिलों में डर को देखते हुए कुंभकरनी नींद सो रही आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार को जगाने के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब ने विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया। भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ के निर्देशों का पालन करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब अध्यक्ष अमरपाल सिंह बोनी अजनाला के नेतृत्व में विशाल मोटरसाइकिल रैली हाल गेट से हाथी गेट, लोहगर गेट, खजाना गेट, हकीम गेट और चाटीविंड गेट के पास बुलारिया पार्क बाहरवार पहुंची। जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और पंजाब में कानून व्यवस्था की छवि का विरोध जताते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।  मोटरसाइकिल रैली के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अमृतसर शहरी अध्यक्ष अरविंदर वड़ैच, वरिष्ठ भाजपा नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना,राकेश गिल,गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजेबीर सिंह रंधावा, मुखविंदर सिंह,चंद्रशेखर, मानव तनेजा,राजीव कुमार डिंपी,गोरव गिल,संजीव खन्ना,डॉ. राम चावला, नरिंदर शेखर लूथरा, हरजिंदर सिंह राजा ने भी भाग लिया। उन्होंने पत्रकारों से भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं व विपक्षी दलों की जनविरोधी नीतियों के बारे में चर्चा करते हुए पंजाब के लोगों को भाजपा का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया। मोटरसाइकिल रैली में ओबीसी समुदाय और खासकर युवाओं के उत्साह ने आम आदमी पार्टी सरकार की नींव हिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और विशाल मोटरसाइकिल रैली ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के पांव उखड़ते हुए भाजपा ने लोकसभा चुनाव का आगाज भी किया।

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत में ओबीसी भाईचारा निभाएगा अहम भूमिका

भाजपा ओबीसी मोर्चा के पंजाब अध्यक्ष अमरपाल सिंह बोनी अजनाला ने कहा कि पंजाब में रोजाना हो रही गुंडागर्दी, हत्याएं, डकैतियां और गैंगस्टरों की हरकतों से लोगों के दिलों में डर का माहौल दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा। बोनी अजनाला ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बदलाव के नाम पर जनता से जो झूठे वादे किए थे, उन्हें पूरा करने में पंजाब सरकार पूरी तरह से विफल रही है। आम आदमी पार्टी को वोट देने पर अफसोस हो रहा है। आज पंजाब की जनता यह भलीभांति जानती है कि पंजाब का भविष्य भारतीय जनता पार्टी के हाथों में सुरक्षित है और आने वाले हर चुनाव में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत में ओबीसी भाईचारा अहम भूमिका निभाएगा।पंजाब की जनता भाजपा के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताएगी। बोनी अजनाला ने कहा कि पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण खासकर युवा नशे में अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं। पंजाब में गैंगस्टरों, लुटेरों का बोलबाला है। आम जनता घर से निकलने में भी डर रही है. कब कोई अप्रिय घटना घट जाए पता नहीं। बाजारों और मोहल्लों में लुटेरे हथियारों की नोक पर लूटपाट कर फरार हो जाते हैं जबकि पंजाब सरकार के अधिकतर नेता लोगों को सुरक्षा देने की बजाय दोनों हाथों से अपने घर भर रहे हैं।इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरिंदर शेखर लूथरा, बलविंदर कुमार बब्बा, तरूण जस्सी, सचिव सिमरन कौर सिम्मी, मंजीत सिंह मिट्ठू, ओबीसी मोर्चा लोकसभा अमृतसर के प्रभारी और जिला महासचिव हरजिंदर सिंह राजा,सोशल मीडिया सह प्रभारी राजपाल सिंह मसौन,कार्यकारिणी सदस्य हरचरण सिंह, सुखविंदर सिंह बाऊ,अमित महाजन, गौरव भंडारी,संदीप घई, लखविंदर लक्की,विकास गिल,राजू कादरी, बलजिंदर सिंह,धर्मवीर बावा,जगप्रीत सिंह मल्हार,राजिंदर राजू, जसवंत सिंह,कमल सूरी, लकी,कंवलजीत सिंह बल, परविंदर बमोत्रा,राजिंदर सिंह,बलकार सिंह,मेजर सिंह,हरीश कुमार,डॉ. बलविंदर सिंह,साहिल दत्ता,अवतार सिंह, हरविंदर बॉबी, सतनाम सिंह सत्ता भी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें खेलों से जोड़ना बहुत जरूरी: विधायक अजय गुप्ता

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने स्कूली बच्चों को खेल किट वितरित की विधायक डॉ. अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *