Breaking News

पुलिस ने 1 अवैध हथियार, कारतूस सहित एक आरोपी किया गिरफ्तार

अमृतसर,11 मई : थाना कोतवाली की पुलिस ने .315 बोर देसी कट्टा सहित 4 कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसबीर सिंह निवासी  जींद, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अक्सर जोड़ा घर, श्री दरबार साहिब, अमृतसर में सेवा के लिए आता था ।  24 फरवरी को गुरु बाजार में हमला करने और सिगरेट का खोखा जलाने के मामले में उस पर सीआरपीसी की धारा 107,151 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद वह वापस जींद, हरियाणा चला गया और कुछ दिनों तक वापस आया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में 10 किलो और हेरोइन बरामद; मुख्य संचालक गिरफ्तार: आगे की जांच जारी

विदेशी हैंडलर के इशारे पर हेरोइन की खेप प्राप्त कर आगे सप्लाई कर रहा था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *