Breaking News

जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां : 2 व्यक्तियों की मौत, 5 की हालात गंभीर

अस्पताल में विलाप करते हुए मृतकों के परिजन।

अमृतसर, 27 जून: जिला अमृतसर के क्षेत्र लोपोके में 40 साल पहले बांटी गई जमीन को लेकर फायरिंग हो गई। जिसमें जमीन पर काम कर रहे 2 व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 लोग जख़्मी हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। वहीं, 4 घायलों की हालत खराब होने के बाद उन्हें अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जबकि एक का इलाज लोपोके में चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि 40 साल पहले जमीन के बंटवारा हुआ था। आज आरोपियों ने जमीन पर हल चला दिया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष बातचीत करने के लिए गया। लेकिन आरोपियों ने नाजायज हथियार निकाल लिए। उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उनके दो साथियों बलवंत सिंह और गुरप्रीत सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि 5.बुरी तरह से जख़्मी हो गए हैं।

4 की हालत गंभीर

अस्पताल में विलाप करते हुए मृतकों के परिजन।

पीड़ित परिवार का कहना है कि 2 की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। चार की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अमृतसर के अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। परिवार ने मांग की है कि उन पर दोनाली व पिस्टलों के साथ हमला किया गया। दो दर्जन के करीब लोग थे और सभी के पास हथियार थे। ये नाजायज हथियार कहां से आया, इसकी जांच होनी चाहिए।

पुलिस ने जांच की शुरू

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके को सील कर खोल इकट्ठे किए जा रहे हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि शुरुआती इलाज के बाद घायलों के बयान लिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने परिवार व चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सीमा पार से नार्को-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़;  7.6 किलोग्राम  हेरोइन और ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

अमृतसर, 12 फरवरी(राजन):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को ड्रग-मुक्त राज्य बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *