Breaking News

कूड़ा प्रबंधन को लेकर डिप्टी कमिश्नर  ने अधिकारियों के साथ बैठक की

कूड़ा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त श्री घनशाम थोरी।

अमृतसर, 21 अगस्त : डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले में कूड़ा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की और निर्देश दिए कि सरकार की हिदायतों के मुताबिक पुराने एकत्रित कूड़े का रखरखाव किया जाए और निपटारा किया जाए।गीले व सूखे कूड़े घरों से अलग से एकत्र करने की व्यवस्था की जानी चाहिए।  उन्होंने कहा कि पर्यावरण की स्वच्छता मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है और इसमें कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।  उन्होंने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों का घर-घर अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कूड़ा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त श्री घनशाम थोरी।

साल के अंत तक हर घर से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग उठाने की व्यवस्था होगी: एडीसी

इस मौके पर एडीसी  निकास कुमार ने नगर परिषदों में चल रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हमने जिले की सातों नगर परिषदों में गीला और सूखा कचरा एकत्र करना शुरू कर दिया है और 15 सितंबर तक हम अधिकांश घरों तक पहुंच जायेंगे। साल के अंत तक लगभग 100 फीसदी घरों में यह व्यवस्था हो जायेगी। उन्होंने कहा कि शहरों में इकट्ठा होने वाले पुराने कूड़े-कचरे, जो ढेर लगे हुए हैं, उनको प्रोसेसिंग करके करके इस्तेमाल करने की व्यवस्था की जा रही है और अब तक रईया, मजीठा, बाबा बकाला साहिब और रमदास में यह व्यवस्था बहुत अच्छी रही है, जबकि अजनाला और जंडियाला गुरु में अभी शुरुआती चरण में है। निकास कुमार ने कहा कि एकत्र किए गए कचरे को संसाधित करने पर भी काम चल रहा है जिसमें रमदास, बाबा बकाला साहिब, राजासांसी, राया, अजनाला और जंडियाला गुरु में 80 से 100 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया गया है जबकि मजीठा में हमने लगभग 50 प्रतिशत का प्रबंधन किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हम सरकार द्वारा दिये गये लक्ष्य को समय से पहले पूरा कर लेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डा. इंदरबीर सिहं निज्जर ने अमृतसर बल्क वॉटर स्पलाई स्कीम प्रोजेक्ट के तहत टैंकी के निमार्ण का किया उद्घाटन 

टंकी के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर। अमृतसर,12 फरवरी(राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *