Breaking News

बीएसफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

अमृतसर, 17 सितंबर : बीएसफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर किया है। घुसपैठिया जिला अमृतसर के गांव रतन खुर्द के पास क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद सीमा सुरक्षा की बाड़ की तरफ बढ़ रहा था। ऐसा कर बीएसएफ जवानों ने आतंकी – सिंडिकेट के नापाक मंसूबों को नाकाम किया है। वहीं, घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट है।

रात को जवानों ने देखी थी मूवमेंट

16 सितंबर को रात के समय बीएसफ के जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से एक घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधि देखी। जो कि सीमावर्ती गांव रतन खुर्द के पास के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद सीमा सुरक्षा बाड़ की ओर बढ़ रहा.था। इस दौरान सीमा पर अलर्ट जवानों ने घुसपैठिए को.चुनौती दी, लेकिन वह नहीं रुका और सीमा सुरक्षा बाड़ ओर बढ़ना जारी रखा। वहीं, किसी खतरे को भांपते हुए और रात के समय सीमा पर हाई अलर्ट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जवानों ने आगे बढ़ रहे घुसपैठिए पर गोलीबारी की और उसे मौके पर ही मार गिराया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर ने विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत शपथ ग्रहण समारोह किया

भ्रष्टाचार खत्म करने, ईमानदारी और ट्रांसपेरेंट एडमिनिस्ट्रेशन पक्का करने का संकल्प लिया अमृतसर, 27 अक्टूबर(राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *