Breaking News

पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

अमृतसर, 19 अक्टूबर: पुलिस ने तेजधार हथियार से की गई हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। वेरका निवासी हरजीत कौर ने मामला दर्ज कराया था कि उसका 28 वर्षीय बेटा हरविंदर सिंह दशहरे से करीब 3 दिन पहले रात 9:00 बजे अपने चाचा के लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ जागरण देखने जा रहा था, तभी रास्ते में वेरका निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसबीर सिंह और उसके भाई रवि ने के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद तीनों ने गाली गलौच शुरू कर दिया। उस वक्त हरविंदर सिंह के चाचा के लड़के गुरप्रीत सिंह ने सबको समझकर मौके से भगा दिया था। इसके बाद हरविंदर सिंह और उसका दोस्त वेरका निवासी जोबनप्रीत सिंह कल, यानि 18 अक्टूबर को घर से गुरुद्वारा नानकसर साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। तभी वहां पहले से खड़े मंगू, जसबीर सिंह और रवि के साथ हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी ने हरविंदर सिंह पर हमला कर दिया। हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी द्वारा मृतक को गालियां देनी शुरू कर दी और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी ने अपने हाथ में पकड़ी हुई कीरच हरविंदर सिंह को मार दी। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। आनन फानन में हरविंदर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित हुई टीम

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर
अमृतसर, गुरप्रीत सिंह भुल्लर  के निर्देश पर डीसीपी सिटी अभिमन्यु राणा और डीसीपी सिटी -3 हरपाल सिंह और गुरिंदरबीर सिंह एसीपी ईस्ट, के सुपरविजन में मुख्य अधिकारी थाना वेरका, अमृतसर इंस्पेक्टर अमनजोत कौर की देखरेख में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने हत्यारोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गली नंबर 3 अजीत नगर, वेरका को 24 घंटे के अंदर अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाकी साथियों की तलाश जारी है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह बैन: और भी आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट रूपिंदर पाल सिंह की फाइल फोटो।  अमृतसर, 8 मार्च: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *