Breaking News

करवा चौथ:पंजाब में 7.48 बजे चांद का दीदार होगा

अमृतसर,20 अक्टूबर:देशभर में आज करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज के दिन व्रत रखकर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु व सुखी जीवन की कामना करती हैं तो वहीं व्रत रखने वाली महिलाओं को आज चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है। बता दें कि पंजाब में 7.48 बजे चांद की दीदार होगा। दिनभर भूखे प्यासे रहकर रात को चांद का दीदार होने पर ही व्रत पूरा माना जाता है और चांद दिखने पर पूजा-पाठ करने के बाद ही करवा चौथ का व्रत खोलती हैं। करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन व्रत रखने वालों को चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है। पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं, जो उनके प्रेम और समर्पण को दर्शाता है।

अलग-अलग शहरों में कितने बजे हो सकेगा चांद का दीदार 

चण्डीगढ़ : रात 8:05 बजे
जालंधर  : रात 8:04 बजे
अमृतसर  : रात 8:05 बजे
करतारपुर:  रात 8:02 बजे
पटियाला  : रात 7: 57 बजे
गुरदासपुर :   रात 8:01 बजे
लुधियाना  :  रात 7: 59 बजे

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें खेलों से जोड़ना बहुत जरूरी: विधायक अजय गुप्ता

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने स्कूली बच्चों को खेल किट वितरित की विधायक डॉ. अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *