
अमृतसर,20 अक्टूबर: दिवाली के निकट आते ही शहर में आगजनी होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।राम तलाई चौक क्षेत्र के साथ लगती जहाजगढ़ मार्केट में टायरो की दुकान नंबर 17 में आज रात 10:00 बजे आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड विभाग की पांच और एक सेवा समिति की गाड़ी आग बुझाने पर जुट गई। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार टायरों की तीन मंजिला दुकान में भीषण आग लगी। आग को आसपास दुकानों में नहीं फैलने दिया गया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अभी भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर ही तैनात है। आग लगने के कारणों अभी तक पता नहीं चल पाया है। दुकान की तीनों मंजिलों में पड़े टायर, ट्यूब जल कर राख हो गए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News