
अमृतसर,21 अक्टूबर: पुलिस द्वारा पिछले लंबे अरसे से अमृतसर की भारी मात्रा में पुलिस चौकिया को समाप्त कर दिया था। जिसके चलते मकबूल पुरा पुलिस चौकी भी समाप्त हो गई थी। पुलिस ने इस चौकी को खाली भी कर दिया था। इस पुलिस चौकी पर किसी ने कब्जा करके होटल रेस्टोरेंट बना लिया था। इसकी शिकायत नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख को मिली। कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के आदेशों पर निगम के एस्टेट अधिकारी धर्मेंद्र जीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम द्वारा पुरानी पुलिस चौकी के बाहर किए गए पक्के निर्माण और चौकी के बीच में किए गए कब्जों को हटा दिया गया। निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने कहा कि नगर निगम की जमीन पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम की जमीन पर कब्जा करने वालो के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई भी करवाई जाएगी।
फुटपाथ और सड़क पर कब्जा कर बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई

निगम की एस्टेट विभाग की टीम ने निगम कमिश्नर के आदेशों पर आज मकबूल पुरा रोड पर स्थित बिल्डिंग मैटेरियल्स बेचने वाले दो दुकानदार द्वारा फुटपाथ और सड़क पर कब्जा करके बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की। एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने बताया कि फिलहाल कुछ सामान जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों द्वारा लिखित रूप से दिया गया कि आने वाले दो दिनों के भीतर वह खुद ही कब्जे हटा लेंगे। जिस पर दुकानदारों को दो दिन का और समय दे दिया गया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News