Breaking News

सीएम के ओएसडी राजबीर ने अकाली नेता मजीठिया पर मानहानि का केस ठोका, अदालत ने मजीठिया को बयान देने से रोका

अमृतसर, 30 अक्टूबर: पंजाब के सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मानहानि का केस चंडीगढ़ अदालत में दायर किया है। उनका आरोप हैं कि मजीठिया ने अपने बयानों से उनकी छवि को खराब किया है। कोर्ट ने मजीठिया को सभी सार्वजनिक प्लेटफार्मों पर राजबीर सिंह के खिलाफ बयान देने से तुरंत रोका है।

ऐसे शुरू हुआ था यह विवाद

दरअसल यह विवाद उस समय शुरू हुआ था जब 6 अक्तूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने मजीठिया से सवाल किया था कि सीएम के करीब लोगों को सीएमओ से हटाया जा रहा है । इस सवाल का जवाब देते हुए मजीठिया ने सीएम के ओएसडी का नाम लेकर कहा था कि उसका परिवार कनाडा का सिटीजन है। करोड़ों रुपए हवाला के जरिए कनाडा और आस्ट्रेलिया भेजे गए हैं। उन्होंने कहा था कि वह सेंटर गवर्नमेंट से अपील करते है कि इनका एलओसी जारी कर दिया जाए। क्योंकि यह लोग खुद विदेश चले जाएंगे। वहीं, उन्होंने इस बयान को खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था।

नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा था

इसके बाद राजबीर सिंह ने बिक्रम सिंह मजीठिया को
लीगल नोटिस भेजा था। उनका आरोप था कि बिक्रम
सिंह मजीठिया ने कुछ दिन पहले उन पर कुछ झूठे आरोप लगाए हैं। जिससे उनकी छवि खराब हुई है। 48 घंटे के अंदर उन्हें लिखित रूप में माफी मांगने की मांग की गई थी। हालांकि मजीठिया ने ऐसा नहीं किया था। वहीं, इसके बाद मजीठिया ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि राजबीर का लुक आउट नोटिस जारी किया जाए। वह विदेश चला जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नई बन रही अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा:अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी, पुडा के डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (रेगुलेटरी) विंग की कार्रवाई

अमृतसर,29 अप्रैल(राजन): पंजाब सरकार के निर्देशों के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (रेगुलेटरी) विंग ने गांव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *