Breaking News

पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, एक गैंगस्टर घायल,पुलिस ने पांचों गुर्गे को किया गिरफ्तार

अमृतसर, 11 नवंबर :डोनी बल गैंग के पांच गुर्गों और अमृतसर देहाती पुलिस के सीआईए स्टाफ के बीच सोमवार को रामतीर्थ रोड पर मुठभेड़ हो गई। दोनों के बीच गोलियां चलीं। इस बीच एक गुर्गे की टांग पर गोली लगी है। पुलिस ने पांचों गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। आतंकी के गुर्गे के कब्जे से एक हथियार और एक वरना कार बरामद कर ली है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि रंगदारी, हत्या जैसी वारदातों को अपने गुर्गों के जरिए अंजाम देने वाले डोनी बल के गुर्गे रामतीर्थ रोड से कार में सवार होकर निकल रहे हैं। इसी आधार पर सीआईए स्टाफ ने रास्ते में नाकाबंदी कर दी। कार सवार उक्त पांच आरोपितों को आते देख रुकने का इशारा किया।

एक गुर्गे की टांग पर लगी गोली

आरोपियों  ने कार भगा ली और पुलिस पर सीधे फायर शुरू कर दिए। पुलिस ने भी अपने वाहन आरोपियों की कार के पीछे भगाए और कुछ दूरी पर जाकर कार को घेर लिया। दोनों तरफ से कई राउंड फायर किए। अंत में पुलिस ने सभी को काबू कर लिया।पता चला है कि एक गैंगस्टर की टांग पर भी गोली लगी है। इस बारे में एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इसे लेकर कुछ देर बाद प्रेस कांफ्रेंस भी कर सकती है। घायल गैंगस्टर को अजनाला के एक अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अदालत ने मजीठिया मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज पेश नहीं करने पर कड़ी टिप्पणी की ; 15 जून को अगली सुनवाई

अमृतसर,11 जून :शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और अन्य अकाली कार्यकर्ताओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *