Breaking News

खाद्य सुरक्षा विभाग ने नामित डेयरियों और मिठाई की दुकानों पर शिकंजा कसा

रेस्तरां व मिठाई की दुकानों की जांच करती खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलदीप कौर।

अमृतसर, 22 नवम्बर :स्वास्थ्य विभाग अमृतसर द्वारा दूध और दूध से बने उत्पादों में मिलावट की जांच करने के लिए खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा शुरू की गई मुहिम के तहत नामित अधिकारी खाद्य सुरक्षा डॉ. जितिंदर भाटिया के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलदीप कौर और सचित की टीम ने डेयरीयों, रेस्तरां और मिठाई की दुकानो चेकिंग की।जिस दौरान दूध के 2 सैंपल, देसी घी का 1 सैंपल, मिठाई के 2 सैंपल भरे गए।  इस मौके पर डॉ. जतिंदर भाटिया ने कहा कि ये सभी सैंपल जांच के लिए स्टेट फूड लैब खरड़ में भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने डेयरी व्यवसायियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की मिलावट न करें और यदि कोई दुकानदार मिलावट करता पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

स्वतंत्रता दिवस से पहले, DGP पंजाब ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और सर्विलांस बढ़ाने का निर्देश दिया

अमृतसर,10 अगस्त(राजन):आने वाले स्वतंत्रता दिवस का शांतिपूर्ण जश्न पक्का करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *