
अमृतसर, 30 सितंबर(राजन) : नगर निगम को आज अंतिम दिन 3.67 करोड रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ है। प्रॉपर्टी टैक्स अदा करने वालों को 30 सितंबर तक 10% रिबेट दिया जा रहा था। अब कल से प्रॉपर्टी टैक्स देने वालों को कोई भी रिबेट नहीं मिलेगा। इस तरह से इस वित्त वर्ष में 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स का आंकड़ा 32.82 करोड़ तक पहुंच गया है। जबकि पिछले वर्ष 30 सितंबर तक निगम को 35.78 करोड रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ था।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News