
अमृतसर, 1 अक्टूबर (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गत रात्रि वार्ड नंबर 60 के क्षेत्र अली बख्श रोड रामबाग, वार्ड नंबर 59 की गलियों में नई एलइडी स्ट्रीट लाइट लगवाने और आज वार्ड नंबर 67 के क्षेत्र बी ब्लॉक में इंटरलॉक टाइलों से सड़के बनवाने के विकास कार्यों के उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हलके में स्ट्रीट लाइट लगवाने के कार्य तेजी से शुरू करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले हल्के की सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट की कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी। पूरे केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र को लाइटों से जगमगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1200 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवाने के विकास कार्य को मंजूरी दे दी गई है। जिसकी गत रात्रि शुरुआत कर दी गई है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि हल्के में खराब सीवरेज व्यवस्था और वाटर सप्लाई पाइप को भी बदलने के कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। आने वाले दो महीनो के भीतर हल्के की सभी 14 वार्डो और 3 पंचायतो में रंगला पंजाब 3 विधायक फंड स्कीम के तहत विकास कार्य पूरे करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज वार्ड नंबर 67 के क्षेत्र बी ब्लॉक में इंटरलॉक टाइल से सड़के बनवाने के लिए विकास कार्य शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की ओर पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। पहले यह मिट्टी का कच्चा रास्ता था, मामूली सी बरसात होने पर लोगों को समस्याओं से गुजरना पड़ता था। अब सड़क का निर्माण होने से लोगों को भारी राहत मिलेगी।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार की सभी जनहितैषी तहसील योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मावा धिया सत्कार योजना के तहत आज से तीन महीनो की राशि आनी शुरू हो गई है। इस अवसर पर डिप्टी मेयर अनीता रानी के पुत्र तरुणबीर कैंडी, रोम्पी जी, गोरा पहलवान, बलजीत कौर, डॉ पवन सहगल, मन्नू शर्मा, विशाल गिल, रामकुमार, अंकुर लिखारी, गौरव कुमार, दीपक बग्गा, रितु महाजन, मैडम राशि, प्रदीप कुमार, सिमरन और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News