Breaking News

देशभर से 72 यात्री आज पाकिस्तान रवाना, करेंगे कटासराज के दर्शन

अमृतसर,19 दिसंबर:देशभर से 72 यात्री आज पाकिस्तान स्थित कटासराज के दर्शनों के लिए रवाना हुए। यह यात्री अमृतसर के श्री दुर्गियाना तीर्थ पर इकठ्ठा हुए, जहां से वह वाघा के जरिए पाकिस्तान पहुंचेंगे। यह जत्था अलग-अलग स्थानों के दर्शनों के बाद 25 दिसंबर को भारत वापस लौटेगा। इस जत्थे में जाने के लिए देशभर के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु दुर्गियाना तीर्थ पर इकट्ठे हुए, जहां श्री दुर्गियाना तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांता चावला  के नेतृत्व में पाकिस्तान की यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस दौरान  लक्ष्मी कांता चावला ने कहा कि टाटा नगर से शिव परिवार ग्रुप आज कटासराज की यात्रा के लिए पाकिस्तान रवाना हो रहा है। 72 हिंदू श्रद्धालु जो भारत के अलग-अलग राज्यों से आए हैं, वे पाकिस्तान स्थित अपने गुरुधामों के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। बता दें कि, 116 लोगों ने पाकिस्तान की यात्रा के लिए वीजा अप्लाई किया था, लेकिन 82 लोगों को ही वीजा मिला सका। 10 यात्री अपने व्यक्तिगत कारणों से यात्रा पर नहीं जा रहे हैं। दूसरा जत्था शिवरात्रि पर पाकिस्तान के लिए रवाना होगा ।

34 लोगों को नहीं मिला वीजा

श्री कटासराज के दर्शनों के लिए 34 लोगों को वीजा नहीं मिल पाया और इसकी जानकारी भी उन्हें टाटानगर से अमृतसर के श्री दुर्गियाना तीर्थ आने पर मिली। उन्होंने मांग की कि सभी लोगों को वीजा दिया जाए, वहीं जिन्हें नहीं दिया जाता उन्हें समय से जानकारी दी जाए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एसजीपीसी बैठक में राजोआना मामलेमें विचार: गुरु रविदास जयंती मनाने को कमेटी गठित

अमृतसर,20 अप्रैल:शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की अंतरिम समिति की बैठक आज अमृतसर में अध्यक्ष एडवोकेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *