Breaking News

राजन बने अमृतसर कैमिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

एसोसिएशन के मकसद को पूरा करने के लिए हर साथी कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा

राजन मेहरा को नियुक्ति पत्र देते हुए अमृतसर कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान राजेश सोही, कोषाध्यक्ष अरुण राणा

अमृतसर,1मार्च (राजन):अमृतसर कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान राजेश सोही द्वारा कटड़ा शेर सिंह स्थित मेहरा ब्रदर्स के एमडी राजन मेहरा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोही ने उन्हें नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नवनियुक्त उपाध्यक्ष एसोसिएशन के विस्तार पर हरसंभव प्रयास करेंगे।
राजन मेहरा ने एसीए के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कैमिस्ट भाइयों को समस्याओं को उठाना और उन्हें हल करवाना, एसोसिएशन का मकसद है, इसकी पूर्ति के लिए सभी साथी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

About amritsar news

Check Also

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को एक और राष्ट्रीय सम्मान, इंडिया टुडे–एमडीआरए रैंकिंग में 11वां स्थान

अमृतसर, 28 अगस्त(राजन):गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने एक और राष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *