Breaking News

पंजाब में फिर रुक सकता है रजिस्ट्री का काम: राजस्व अधिकारी संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी

जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष सुखचरण सिंह चन्नी।

अमृतसर,11 जनवरी : पंजाब में राजस्व अधिकारी संघ ने सरकार की नीतियों और अपने अध्यक्ष सुखचरण सिंह चन्नी की कथित अवैध गिरफ्तारी के विरोध में 14 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। संघ का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है, और बार-बार बातचीत के बावजूद उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकला है। संघ के अध्यक्ष सुखचरण सिंह चन्नी ने बताया कि सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन उनके मुद्दों को सुलझाने में लापरवाही बरती गई है। राजस्व अधिकारी संघ ने आरोप भी लगाया कि उनकी अवैध गिरफ्तारी संघ के सदस्यों को दबाने की साजिश है। चन्नी ने कहा कि हमने सरकार समय दिया, ताकि मांगों पर विचार किया जा सके। सरकार ने हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो हम 14 जनवरी से हड़ताल पर चले जाएंगे।

नहीं हो पाएंगी रजिस्ट्रियां

संघ के सदस्यों ने बताया कि इस हड़ताल के चलते पंजाब में रजिस्ट्रियों और भूमि रिकॉर्ड से जुड़े कामकाज संबंधित कार्य पूरी तरह ठप हो सकते हैं। जिससे आम जनता और व्यापारिक गतिविधियों पर गहरा असर पड़ने की संभावना है। राजस्व अधिकारियों का यह भी कहना है कि उनकी मांगें केवल अधिकारियों के हित से जुड़ी नहीं हैं। बल्कि जनता को भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए इन मुद्दों का समाधान जरूरी है।

28 और 29 नवंबर को सामूहिक छुट्टी लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया था

बता दें कि बीते साल 27 नवंबर को बरनाला विजिलेंस ने एसोसिएशन के प्रधान चन्नी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने का दावा किया था। प्रदेश भर के राजस्व अधिकारियों ने 28 और 29 नवंबर को सामूहिक छुट्टी लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन इस बार राजस्व अधिकारियों ने मन बना लिया है कि अगर दो दिन में अध्यक्ष सुखचरण चन्नी के खिलाफ मामला वापस नहीं लिया गया, तो पूरे पंजाब में अनिश्चितकाल के लिए रजिस्ट्री बंद कर दी जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

आम आदमी पार्टी  कार्यकर्ताओं ने घेरा तरुण चुघ का घर : धर्म और नफरत की राजनीति का लगाया आरोप

अमृतसर, 20 जून :अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *