Breaking News

नगर निगम अमृतसर में AAP पार्षदों का कुनबा बढ़ता चला जा रहा, 2 आजाद पार्षद आप में हुए शामिल

2 आजाद पार्षदों को AAP ज्वाइन करवाते हुए मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल।

अमृतसर, 14 जनवरी: नगर निगम अमृतसर में आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ता चला जा रहा है। आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विजय हुए  दो आजाद पार्षदों को आम आदमी पार्टी ने शामिल हो गए हैं। नगर निगम अमृतसर में AAP अब पार्षदों की संख्या 31 तक पहुंच गई है।AAP के नगर निगम हाउस में 7 विधायक भी है। इस तरह से निगम हाउस में आम आदमी पार्टी के 38 सदस्य हो गए हैं। इस तरह से AAP ने मेयर कुर्सी की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है।  कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दोनों पार्षदों को पार्टी जॉइन करवाई। आम आदमी पार्टी ने आजाद पार्षद  अनीता रानी वार्ड नंबर 67 और ऊषा रानी वार्ड नंबर 63ने आम आदमी पार्टी में शामिल होकर अपनी राजनीतिक यात्रा को नई दिशा दी है। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह ने दोनों पार्षदों का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी का हिस्सा बनाया।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने AAP ज्वाइन करने पर आजाद पार्षदों का किया स्वागत

AAP ज्वाइन करने पर पार्षदों का स्वागत करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की वार्ड नंबर 67 से अनीता रानी और वार्ड नंबर 63 से उषा रानी दोनों आजाद पार्षद के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने पर स्वागत किया।उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोनों पार्षदों को पार्टी में उचित पद और जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि वार्ड नंबर 67 और वार्ड नंबर 63 में विकास कार्यों में कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 67 और वार्ड नंबर 63 में तरुण बीर कैंडी मेहनती और जुझारू नेता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में भी उनको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कुलदीप धालीवाल ने दिया इस्तीफा: कहां मुख्यमंत्री मान के कहने पर दिया इस्तीफा, अजनाला में बैठकर काम करूंगा

कुलदीप सिंह धालीवाल। अमृतसर,3 जुलाई (राजन): कुलदीप सिंह धालीवाल ने कैबिनेट मंत्री के पद से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *