
अमृतसर, 7 अगस्त(राजन):पंजाब विधानसभा के चल रहे सत्र में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सीवरेज समस्या और पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट को लेकर मुद्दे उठाए गए। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि उनके हलके के क्षेत्र किशनकोट में सीवरेज समस्या को लेकर उस क्षेत्र के लोगों को भारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर वह खुद नगर निगम कमिश्नर और निगम अधिकारियों को मौके पर लेकर पहुंचे थे। किंतु इस समस्या का कोई पक्का हल नहीं हो रहा है। इस समस्या का परमानेंट हल किया जाए।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में कैरों मार्केट मल्टीस्टोरी ऑटोमैटिक आधुनिक कार पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट का भी मुद्दा उठाया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि कैरो मार्केट पार्किंग स्टैंड में 325 कारों, 70 दोपहिया वाहन की कैपेसिटी वाली 5 स्टोरी (1 बेसमेंट और 4 फ्लोर) वाली कार पार्किंग बनाई जानी है। इस पार्किंग स्टैंड का निर्माण कार्य अप्रैल 2023 से शुरू हुआ था। इस प्रोजेक्ट को 21 महीनो के भीतर पूरा किया जाना था।किंतु अभी तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने सदन में मांग की कि इस प्रोजेक्ट को भी जल्द से जल्द बनवाकर शुरू करवाया जाए। इस पार्किंग स्टैंड के शुरू होने से हॉल बाजार, कटरा बगिया,रामबाग, कतरा जयमल सिंह और इसके आसपास के बाजारों के लोगों को सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक समस्या का भी हल होगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News