Breaking News

पद्म पुरस्कारों के लिए 15 अगस्त तक ऑनलाइन नामांकन भेजने की अपील

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर शदलविंदरजीत सिंह।

अमृतसर, 7 अगस्त:भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और बच्चों को सम्मानित करने के लिए पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए नामांकन मांगे गए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अमृतसर शदलविंदरजीत सिंह ने बताया कि कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले योग्य व्यक्ति और बच्चे पद्म पुरस्कारों के लिए अपने नामांकन भेज सकते हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी, दिशा-निर्देश और आवेदन पत्र भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल awards.gov.in पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि योग्य उम्मीदवार 15 अगस्त 2026 तक उक्त पोर्टल के माध्यम से अपने नामांकन ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं।

दलविंदरजीत सिंह ने जिले के लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास ऐसी प्रतिभाओं और शख्सियतों की पहचान करें, जिन्होंने समाज और देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा उन्हें पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकित करने हेतु आगे आएं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब में 3 डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटी खुलेगी:फीस रेगुलेशन बिल पास, आउट सोर्सेस  कर्मियों कोराहत; कैबिनेट मीटिंग में कई फैसलों पर मुहर

अमृतसर, 5 अगस्त:पंजाब कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण और प्रशासन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *