Breaking News

76वें गणतंत्र दिवस पर नगर निगम परिसर में निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख  ने तिरंगा फहराया

अमृतसर, 26 जनवरी (राजन) : देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर नगर निगम परिसर में निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने तिरंगा फहराया और 67 अधिकारियों और कर्मियों को बढ़िया कारगुजारी को लेकर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस समारोह में फायर ब्रिगेड के अधिकारियों और निगम पुलिस की ओर से परेड कर सलामी दी गई।

कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने  कहा कि आज के दिन संविधान लागू होने से देश में लोगों के राज की स्थापना हुई। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम के समूह अधिकारी और कर्मचारी एक परिवार की तरह है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के समूह अधिकारी और कर्मचारी मिलजुलकर शहर वासियों की सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी नगर निगम शहरवासियो को बढ़िया सेवाएं उपलब्ध करवाता रहेगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम नहरी पानी योजना प्रोजेक्ट शुरू करवा कर शहर वासियों को 24×7 घंटे शुद्ध पानी उपलब्ध करवाएगा।

निगम अधिकारियों की ओर से कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख  को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, जॉइंट कमिश्नर जय इंद्र सिंह,  सहायक कमिश्नर विशाल वधावन, सुपरीटेंडेंट इंजीनियर संदीप सिंह, एसटीपी परमपाल सिंह,स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार, सैक्ट्री राजेंद्र शर्मा, एम ओ एच डॉ योगेश अरोड़ा, फायर ब्रिगेड विभाग के एडीएफओ  दिलबाग सिंह, सहायक मेडिकल अधिकारी डॉ रमा, एक्सईएन भलिंडर सिंह, निगम सुपरीटेंडेंट सतपाल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट एवं डिप्टी कमिश्नर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया पैनोरमा का दौरा:स्वच्छता प्रबंधों की ली समीक्षा

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू एवं डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी  पैनोरमा का दौरा करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *