
अमृतसर,27 जनवरी(राजन): पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने जितेंद्र सिंह मोती भाटिया को मेयर, प्रियंका शर्मा को सीनियर डिप्टी मेयर और अनीता रानी को डिप्टी मेयर चुने जाने पर बधाई दी। अमन अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गुरु नगरी अमृतसर को बढ़िया बनाने का जो विजन आम आदमी पार्टी ने रखा हुआ है, उसे अब पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव से पहले पार्टी ने जो गारंटी दी है, उनको अब पूरा किया जाएगा। उन्होंने शहर के सभी विधायकों और पार्षदों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी पार्टी का पार्षद होगा, AAP का मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया उनकी वार्ड का बिना किसी राजनीतिक मतभेद विकास करवाएगे ।
शिअद 4 पार्षदों का किया धन्यवाद
प्रधान अमन अरोड़ा ने नगर निगम अमृतसर में चुने गए शिरोमणि अकाली दल के 4 पार्षदों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के चारों पार्षदों ने बिना किसी कंडीशन के आम आदमी पार्टी के मेयर को सपोर्ट की है। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ, मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक डॉ अजय गुप्ता, विधायक जीवन जोत कौर, विधायक डॉक्टर इंद्रबीर सिंह निज्जर, नवनियुक्त मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया तथा आम आदमी पार्टी के अन्य देता भी मौजूद थे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर