Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता के निवास स्थान पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान : विधायक के बेटे को शादी की दी बधाई

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल व उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का स्वागत करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 16 मार्च(राजन गुप्ता): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता के निवास स्थान पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे।

मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान का स्वागत करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

निवास स्थान पर पहुंचने पर विधायक डॉ अजय गुप्ता, उनके बेटे डॉ सरांश गुप्ता , बेटे डॉ सार्थक गुप्ता ने स्वागत किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी मौजूद थे। विधायक डॉ गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के पार्षद, आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर से मिलवाया।

अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने विधायक डॉ अजय गुप्ता की पत्नी से मिलकर उनका हाल-चाल पूछा और जल्द पूरी तरह से ठीक होने की कामना की। बता दे कि विधायक डॉ गुप्ता के बेटे डॉ सार्थक  गुप्ता की पिछले दिनों शादी हुई थी। अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और भगवंत मान ने डॉ सार्थक गुप्ता को आशीर्वाद दिया और बधाई दी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब में कॉमर्शियल सिलेंडर ₹1000 तक महंगा :इंडेन ने ₹993 बढ़ाए

अमृतसर, 1 मई :पंजाब में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। 19 किलो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *