Breaking News

पीने के पानी की समस्या नहीं आने देंगे :विधायक डॉ अजय गुप्ता

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

अमृतसर, 21 अप्रैल(राजन) : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज भद्रकाली क्षेत्र और इंदिरा कॉलोनी झब्बाल रोड में दो नए ट्यूबवेल शुरू करवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि गर्मी के मौसम में पीने के पानी की समस्या नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में पानी की कमी पाई जा रही थी, उन क्षेत्रों में नए ट्यूबवेल  शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी नए ट्यूबवेल शुरू करवाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनकर उनका हल भी निकाला जा रहा है।

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

विकास कार्य के लिए फंड की कोई कमी नहीं

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

विधायक डॉ अजय  गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सड़के बनवाने के लिए वर्क आर्डर जारी हो चुके हैं। आने वाले दिनों में सड़के बनवाने के कार्य भी शुरू हो जाएंगे। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि विशेष कर झब्बाल रोड को बनाने का वह पहले ही उद्घाटन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर पुल बनाने का कार्य शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में सड़क को बनवाने का भी कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक सड़क के निर्माण हो जाने के उपरांत लोगों को भारी राहत मिलेगी। इस अवसर पर जे एस राहुल, चरणजीत सिंह, राजविंदर सिंह, सुरजीत, हैप्पी, बलदेव सिंह, विशाल, विक्की, क्षेत्र के लोग और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने शहीद उधम सिंह कॉलोनी में गलियां बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

विधायक डॉ गुप्ता ने सीवरेज समस्या को पूरी तरह से हल करने के लिए अधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *