Breaking News

नगर निगम अमृतसर: मेयर चुनाव को लेकर हाई कोर्ट में कल होगी सुनवाई 

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर।

अमृतसर,20 अप्रैल(राजन गुप्ता): नगर निगम अमृतसर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए चुनाव में धक्केशाही को लेकर कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी द्वारा दायर की गई याचिका पर कल 21 अप्रैल को सुनवाई होगी। कांग्रेसी  पार्षद विकास सोनी द्वारा 27 जनवरी  को माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में मामला दायर किया था। जिस पर आगे की तारीख ही मिलती रही है।19 मार्च को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की डबल बेंच के न्यायाधीश सुधीर सिंह और न्यायाधीश सुखविंदर कौर ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद निर्णय दिया कि नगर निगम अमृतसर मेयर,सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का दोबारा चुनाव होना या नहीं होना इस पर पहले से ही निर्धारित की गई 21 अप्रैल को ही सुनवाई होगी। कल हाई कोर्ट में सुनवाई होगी या आगे की तारीख पड़ जाएगी। यह तो कल  ही पता चलेगा।

21 दिसंबर को हुए थे चुनाव

नगर निगम अमृतसर के 21 दिसंबर 2024 को चुनाव हुए थे। उसी दिन रात को नतीजे आ गए थे। जिला चुनाव अधिकारी द्वारा 27 दिसंबर को लिखित परिणाम का गजट जारी कर दिया था। इस लिखित गजट के अनुसार कांग्रेस पार्टी को 40, आम आदमी पार्टी को 24, भाजपा को 9, शिरोमणि अकाली दल को 4 और 8 आजाद पार्षद चुने गए थे। बाद में सात आजाद और दो भाजपा के पार्षदों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। एक आजाद पार्षद ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।

मेयर मोती भाटिया ने 28 जनवरी को ही अपना कार्यभार संभाल लिया

चुने गए मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया ने तो 28 जनवरी को ही अपना कार्यभार संभाल लिया था। बेतौर मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया अपना कार्य कर रहे हैं। नगर निगम एक्ट के अनुसार नगर निगम अमृतसर के मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया ही है।  17 मार्च को सीनियर डिप्टी मेयर पार्षद प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर पार्षद अनिता रानी ने कार्यभार संभाल लिया है। इसी बीच 29 मार्च को मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया की अध्यक्षता में  नगर निगम बजट और जनरल हाउस की बैठक हुई थी। उस बैठक की प्रोसिडिंग भी मंजूरी के लिए पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग के पास गई हुई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने फतेह सिंह कालोनी की गलियां बनवाने का किया उद्घाटन : कहा ,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से गलियां बनवाई जा रही है

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर,27 फरवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *